शहर में रोजाना लाखों लीटर पानी बह जा रहा सड़कों पर

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : इस भीषण गर्मी में पश्चिम सिंहभूम जिले के कई इलाकों में पेयजल का संकट है, वहीं विभाग के सुस्त प्रबंधन के कारण चाईबासा में क्षतिग्रस्त पाइप के कारण रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. शहर के विभिन्न वार्डों में पाइप क्षतिग्रस्त है. हालांकि विभाग अनजान बनकर बच रहा है. गांधी टोला […]

विज्ञापन

चाईबासा : इस भीषण गर्मी में ���श्चिम सिंहभूम जिले के कई इलाकों में पेयजल का संकट है, वहीं विभाग के सुस्त प्रबंधन के कारण चाईबासा में क्षतिग्रस्त पाइप के कारण रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. शहर के विभिन्न वार्डों में पाइप क्षतिग्रस्त है. हालांकि विभाग अनजान बनकर बच रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांधी टोला चौक स्थित पीएचडी विभाग के समीप पाइप कई दिनों से क्षतिग्रस्त है. यहां से रोजाना पानी बर्बाद हो रहा है. इसके बावजूद विभाग की कुंभकरण नींद नहीं खुल रही है. शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने नगर परिषद उपाध्यक्ष डोमा मिंज को जानकारी दी. गुरुवार को डोमा मिंज ने क्षतिग्रस्त पाइप का निरीक्षण किया. पाइप दुरूस्त करने के लिए उन्होंने शहर के पेयजल सप्लाई निरीक्षक एनके सरकार को फोन कर बुलाया.

क्षतिग्रस्त पाइप को अविलंब ठीक करने का निर्देश दिया. उसके बाद मोहल्ले वासियों की शिकायतों पर गांधी टोला में एक क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति देखी. कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा से वार्ता कर शीघ्र स्लैब निर्माण कराने की बात कही. उन्होंने पीएचडी विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में किसी जगह गड्ढा ना छोड़ें, ताकि लोगों को दिक्कत न हो. मौके पर कार्यकर्ता रोहन निषाद, मनोज आजाद, संचू तिर्की आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola