सात साल की बच्ची से दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2019 1:56 AM
पड़ोसी के घर खेलने के दौरान हुआ रेप आरोपी के पिता से पुलिस कर रही पूछताछ धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है़ घटना एक मई की है. नाबालिग को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के पिता के बयान […]
पड़ोसी के घर खेलने के दौरान हुआ रेप
आरोपी के पिता से पुलिस कर रही पूछताछ
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है़ घटना एक मई की है. नाबालिग को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के पिता के बयान पर गांव के ही अभिजीत नायेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि एक मई की शाम चार बजे नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ पड़ो में रामनंद नायक के घर में खेल रही थी.
इसी क्रम में रामानंद नायक के पुत्र अभिजीत नायक उसे अपने कमरे में ले गया़ इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. शाम को नाबालिग घर नहीं लौटी, तो उसे खोजते हुए उसकी नानी अभिजीत नायक के घर गयी. वहां नाबालिग को चौकी पर पड़ा पाया. आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल घाटशिला ले जाया गया. घाटशिला से एमजीएम ले जाया गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पीड़िता के घर गये. घटना स्थल की जांच की. आरोपी फरार है. पुलिस नामजद आरोपी के पिता रामानंद नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










