दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर बिश्रा (ओड़िशा) थाना अंतर्गत बंगलाढीपा चौक के समीप दो बाइकों में सीधी टक्कर हो जाने से रेलकर्मी सहित दो लोगाें की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक बंगलाढीपा निवासी गंदरू ओराम बंडामुंडा में रेलवे का कर्मचारी था. दूसरा मृतक नेहरू तांती (26) महीपानी […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर बिश्रा (ओड़िशा) थाना अंतर्गत बंगलाढीपा चौक के समीप दो बाइकों में सीधी टक्कर हो जाने से रेलकर्मी सहित दो लोगाें की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक बंगलाढीपा निवासी गंदरू ओराम बंडामुंडा में रेलवे का कर्मचारी था. दूसरा मृतक नेहरू तांती (26) महीपानी का निवासी था, जबकि घायल मृत्युंजय महतो (27) का इलाज राउरकेला आइजीएच में चल रहा है. घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गंदरू ओराम बंगलाढीपा से अपनी बाइक से महीपानी की ओर आ रहा था, जबकि नेहरू तांती व मृत्युंजय महतो महीपानी से बंगलाढीपा जा रहे थे. इसी क्रम में बंगलाढीपा चौक पर दोनों की बाइकों में सीधी टक्कर हो गयी, जिससे गंदरू की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि नेहरू ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. घायल मृत्युंजय को आइजीएच राउरकेला में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची बिश्रा पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola