ट्रक ने मारा धक्का, जीजा की मौत व साला घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
एनएच-33 स्थित बालीगुमा के पास घाटशिला की ओर से आ रही दस चक्का ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार विकास कुमार राय की मौत हो गयी. जबकि स्कूटी की पीछे की सीट पर बैठा उनका साला धीरेण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना में धीरेण के दोनों पैर बुरी तरह […]
विज्ञापन
एनएच-33 स्थित बालीगुमा के पास घाटशिला की ओर से आ रही दस चक्का ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार विकास कुमार राय की मौत हो गयी. जबकि स्कूटी की पीछे की सीट पर बैठा उनका साला धीरेण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना में धीरेण के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गये हैं.
घटना गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे की है. मृतक विकास कुमार राय शंकोसाई के अविनाश नगर स्थित लक्ष्मी निवास में रहते थे. विकास की साली वीणा सिंह ने बताया कि विकास राय सैमसंग कंपनी में काम करते थे. पिछले दो वर्ष से वह मानगो में रह रहे थे. गुरुवार को वह मोबाइल कंपनी के काम से घाटशिला गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन