चाकुलिया की नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में मना समारोह

बहरागोड़ा : चाकुलिया के नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसायटी की अोर से बहरागोड़ा के मानुषमुरिया स्थित मध्य विद्यालय मैदान में स्वतंत्रता दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया. सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच 20 फूट का राष्ट्रीय ध्वज 50 फूट की उंचाई पर फहराया गया. इसके साथ ही मैदान के चारों ओर 72 राष्ट्रीय ध्वज […]
बहरागोड़ा : चाकुलिया के नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसायटी की अोर से बहरागोड़ा के मानुषमुरिया स्थित मध्य विद्यालय मैदान में स्वतंत्रता दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया. सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच 20 फूट का राष्ट्रीय ध्वज 50 फूट की उंचाई पर फहराया गया. इसके साथ ही मैदान के चारों ओर 72 राष्ट्रीय ध्वज फहराये गये.
भारत माता के जयकारे से इलाका गूंज उठा. चाकुलिया के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी चंद्र कुमार मिश्रा, सोसायटी के संरक्षक सह भाजपा नेता समीर महंती तथा अन्य लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी. मौके पर आकर्षक आतिशबाजी की भी की गयी. स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




