चित्रेश्वर धाम में एक किमी तक लगी कांवरियाें की लाइन, बोल बम के नारे

चाकुलिया/बहरागोड़ा : सावन माह की तीसरी सोमवारी पर बहरागोड़ा के विभिन्न शिवालयों में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. विशेषकर यहां के चित्रेश्वर पौराणिक मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मंदिर में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. विभिन्न जगहों से आये कांवरियों ने भगवान शिव पर जलाभिषेक […]
चाकुलिया/बहरागोड़ा : सावन माह की तीसरी सोमवारी पर बहरागोड़ा के विभिन्न शिवालयों में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. विशेषकर यहां के चित्रेश्वर पौराणिक मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मंदिर में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. विभिन्न जगहों से आये कांवरियों ने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया. रविवार देर रात से ही मंदिर में कांवरियों की लाइन लगने लगी. लगभग एक किमी तक कांवरियों की लाइन थी. बड़शोल पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर में तैनात रही. सड़क जर्जर होने के कारण कांवरियों को मंदिर आने में काफी परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




