…तो हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाकुलिया : डुमरिया और ढेंगबोड़ा रेल फाटक के बीच अप ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल -बाल बच गयी. छह अगस्त की रात 1.24 बजे तेज रफ्तार से आ रही ज्ञानेश्वरी से एक शिशु हाथी टकरा गया. उसका शव इंजन में फंस गया. वहीं दो हाथी ट्रेन से टकरा गये. एक हाथी बिजली के […]

विज्ञापन

चाकुलिया : डुमरिया और ढेंगबोड़ा रेल फाटक के बीच अप ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल -बाल बच गयी. छह अगस्त की रात 1.24 बजे तेज रफ्तार से आ रही ज्ञानेश्वरी से एक शिशु हाथी टकरा गया. उसका शव इंजन में फंस गया. वहीं दो हाथी ट्रेन से टकरा गये. एक हाथी बिजली के खंभा को तोड़ता हुआ अप रेल लाइन के किनारे जा गिरा. वहीं दूसरा हाथी अप और डाउन रेल ट्रैक के बीच गिरा और दम तोड़ दिया. यह एक संयोग ही था कि ट्रेन के इंजन से कोई बड़ा हाथी नहीं टकराया. शिशु हाथी इंजन से टकराया और उसके चिथड़े उड़ गये. शव इंजन के चक्कों के पास फंस गया और करीब 200 मीटर तक ट्रेन उसे घसीटते हुए ले गयी. इसके बाद ट्रेन खड़ी हो गयी. इंजन में आयी खराबी के कारण डीजल इंजन के सहारे ट्रेन को रवाना किया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola