टॉपर बनने संग बेहतर इनसान भी बनना जरूरी : डॉ बलमुचु

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2018 3:31 AM

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में गौरी कुंज उन्नयन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में रविवार को विभूति भूषण मेधा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु और विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में गौरी कुंज उन्नयन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में रविवार को विभूति भूषण मेधा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु और विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह, वरीय कांग्रेस नेता बलदेव सिंह, साधु चरण पाल, संयुक्त नाटक कला केंद्र के संरक्षक सुशांत सीट उपस्थित थे.
अतिथियों ने समारोह का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर श्री बलमुचु ने कहा कि गौरी कुंज उन्नयन समिति कई वर्षों से मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को सम्मानित करते आ रही है, जो सराहनीय है. उन्होंने टॉपरों से अपील की कि पढ़ लिख कर बेहतर इंसान बनें. देश के प्रति समर्पित भावना के साथ काम करें. डॉ बलमुचु ने कहा कि ब्रेन ड्रेन की जो स्थिति है. इस पर सोचने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवा को भारत में बेहतर रोजगार देने की दिशा में पहल हो तो ब्रेन ड्रेन नहीं होगा. युवा चिकित्सक और इंजीनियर बन कर विदेशों में जा रहे हैं. इस पर चिंतन-मंथन करने की जरूरत है. केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है. झारखंड में मातृभाषा, बांग्ला, ओड़िया, संथाली, मुंडारी भाषा पर ध्यान देने की जरूरत है. गौरी कुंज उन्नयन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि समारोह में घाटशिला और धालभूमगढ़ के 26 स्कूलों के 86 टॉपरों को समारोह में सम्मानित किया गया.
शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : मुर्मू
देवयानी मुर्मू ने कहा कि आज के समय में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. मैट्रिक की परीक्षा उर्त्तीर्ण करना जीवन की सफलता की पहली सीढ़ी है. अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आगे की सीढ़ी को प्राप्त कर सकते हैं. आइएएस, आइपीएस और इंजीनियर बनें.
ट्रॉफी पाकर सम्मानित हुईं प्रिया व रीया
राजस्टेट की मैट्रिक की टॉपर छात्रा प्रिया पाल ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मैट्रिक की अनुमंडल टॉपर बनी है. वहीं काशिदा की रीया पाल ने 91.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. प्रिया और रीया को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इसके अलावा भी धालभूमगढ़ और घाटशिला के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन डीपी हाटुई ने किया.
मौके पर ठाकुर प्रसाद मार्डी, श्यामू टुडू, बबलू नायक, विकास राय, अर्जुन सिंह, अमित राय, प्रदीप भद्रो, गोपाल शर्मा, तपन शर्मा, गुरु चरण रजवाड़, अरूप मन्ना समेत छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola