हरि-हरि नाम से गूंजता रहा पूरा क्षेत्र
Updated at : 29 Jun 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

मऊभंडार :157 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा घाटशिला : घाटशिला के मऊभंडार में गुरुवार को पूर्णिमा पर 157 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. सुवर्णरेखा नदी से जल लेकर महिलाएं पैदल मुख्य मार्ग होते हुए मऊभंडार जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं. मंदिर में पुजारी के नेतृत्व में देव स्नान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कलश के पानी से […]
विज्ञापन
मऊभंडार :157 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
घाटशिला : घाटशिला के मऊभंडार में गुरुवार को पूर्णिमा पर 157 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. सुवर्णरेखा नदी से जल लेकर महिलाएं पैदल मुख्य मार्ग होते हुए मऊभंडार जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं. मंदिर में पुजारी के नेतृत्व में देव स्नान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कलश के पानी से महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन को स्नान कराया और पूजा अर्चना की. कलश यात्रा में कीर्तन मंडली भी शामिल थे. कीर्तन मंडली के सदस्य कलश यात्रा के साथ भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे. दिन भर मंदिर में पूजा होती रही. भक्तों का तांता लगा रहा. भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. पुजारी गुरुपद शर्मा ने बताया कि आज से भगवान जगन्नाथ अणसर गृह में चले जायेंगे. मंदिर का कपाट बंद हो जायेगा. मौके पर मऊभंडार जगन्नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजू कर्मकार, सचिव एके बेहरा, कोषाध्यक्ष आरसी माहली, धमेंद्र दास, शक्ति प्रसाद धल, निरंजन सतपथी समेत अनेक पुरूष और महिला भक्त उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




