रामपुर चौक पर ब्रेकर बना जानलेवा, बाइक अनियंत्रित होने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में शव के पास सगे-संबंधी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका के रामपुर चौक के पास NH 114 A पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ. मृतक होंडा शोरूम में काम करता था और उसके परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं.

विज्ञापन

दुमका. एनएच 114 ए में दुमका के रामपुर चौक के पास रविवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान विक्रम मंडल के रूप में हुई है. वह दुमका स्थित होंडा शोरूम में स्टाफ के रूप में काम करता था. हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ.

विज्ञापन

ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक

बताया गया कि विक्रम मंडल बाइक से रामपुर चौक के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान ब्रेकर पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

स्थानीय पुलिस ने पीसीआर वैन की मदद से उसे इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया था. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक के परिवार में पत्नी टूना देवी के अलावा दो बच्चे हैं. दोनों बच्चों की उम्र आठ और छह वर्ष बतायी गयी है. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया. पत्नी, बच्चे और सगे-संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola