बोगली हटिया में ब्राउन शुगर की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 23 पुड़िया संदिग्ध पदार्थ बरामद

Updated:
विज्ञापन

जरमुंडी में जानकारी देते पुलिस निरीक्षक दयानंद साह, पीछे खड़ा गिरफ्तार युवक एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जरमुंडी में ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. गुप्त सूचना पर युवक गिरफ्तार, 23 पुड़िया संदिग्ध पदार्थ, वजन मशीन व फॉयल बरामद.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस ने बोगली हटिया के पास बजरंगबली मंदिर के समीप झोपड़ीनुमा कमरे में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर झोपड़ीनुमा कमरे में छापेमारी

पुलिस निरीक्षक दयानंद साह ने बताया कि कई महीनों से बासुकिनाथ मेला क्षेत्र में नशे का कारोबार फैल रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि बोगली गांव में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है. युवक वहां ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कराने का काम कर रहा था.

गिरफ्तार युवक की पहचान प्रियांशु कुमार, करीब 20 वर्ष, पिता नेपाल राणा, ग्राम धावाटांड़, पोस्ट चिहुटिया, थाना हंसडीहा, जिला दुमका के रूप में हुई है.

जरमुंडी में जानकारी देते पुलिस निरीक्षक दयानंद साह, पीछे खड़ा गिरफ्तार युवक एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
बरामद सामग्री | Prabhat Khabar Network

एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पुलिस निरीक्षक दयानंद साह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोगली हटिया के पास बजरंगबली मंदिर के बगल स्थित एक झोपड़ीनुमा कमरे में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया. एसडीपीओ नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की.

मौके पर प्रियांशु कुमार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. मामले में जरमुंडी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

छापेमारी दल में एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सुखरांव उरांव, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, आरक्षी रमेश बास्की और आरक्षी अनिल पाण्डेय शामिल थे.

23 पुड़िया संदिग्ध ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद

तलाशी के दौरान उसके पास से सिल्वर रंग के सिगरेट के डिब्बे में रखी 23 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, किचन किंग कंपनी का एल्यूमिनियम फॉयल, पीले प्लास्टिक हैंडल वाला एक चाकू और एक स्मार्टफोन भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दो दिन में चार गिरफ्तार, दूसरी कार्रवाई

ब्राउन शुगर के खिलाफ यह पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई है. पुलिस के अनुसार, इससे दो दिन पहले 19 सितंबर को भी छापेमारी कर ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. लगातार हो रही कार्रवाई से मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाने में लगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola