पत्ताबाड़ी में मिनी हाइवा से टक्कर, बाइक सवार गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज.
**प्रतिनिधि, दुमका :** दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग (NH-114A) पर पत्ताबाड़ी के समीप मंगलवार को मिनी हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया....
प्रतिनिधि, दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग (NH-114A) पर पत्ताबाड़ी के समीप मंगलवार को मिनी हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. शिकारीपाड़ा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए दुमका फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल की पहचान देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र निवासी शंभू पंडित के रूप में हुई है.
विपरीत दिशा से आ रही मिनी हाइवा से हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, शंभू पंडित मोटरसाइकिल से दुमका की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मिनी हाइवा ट्रक से उनकी टक्कर हो गई. पुलिस ने मिनी हाइवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए