चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेवारी
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता को लेकर निकाली गयी बाइक रैली
दुमका. विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता अभियान के तहत डीसी चौक से बाइक रैली निकाली गयी. रैली डीसी चौक से प्रारंभ होकर तीन बाजार होते हुए टावर चौक पहुंची, वहां से गांधी मैदान होते हुए वापस डीसी चौक पहुंची. मतदाताओं को विधानसभा आम निर्वाचन में वोटिंग ज्यादा से ज्यादा कराने को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया. 20 नवंबर को “छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलों करें मतदान… पहले मतदान, फिर जलपान… चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी… सबका यह अरमान है, करना अब मतदान है… भारत देश महान है, करते सब मतदान हैं… आदि स्लोगन का नारा लगाते हुए रैली में कई मतदाता, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए