मसानजोर में चढ़ाव पर पीछे लुढ़का टैंकर, सड़क पर फंसा, यातायात बाधित

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त टेंकर | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर के मसानजोर में चढ़ाव पर अनियंत्रित टैंकर पलटा. यातायात बाधित, ट्रकों की लंबी कतारें लगीं.

विज्ञापन

रानीश्वर: दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क पर मसानजोर पुराने थाना के समीप चढ़ाव पर चढ़ने के दौरान एक मालवाहक टैंकर अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया. टैंकर ने ढलान पर सड़क किनारे लगे बोर्ड के पिलर को पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद टैंकर सड़क पर टेढ़ा होकर फंस गया, जिससे यातायात बाधित हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर ट्रकों की कतार

टैंकर के सड़क पर फंसने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. हालांकि दोपहिया और छोटी चार पहिया वाहनों का आवागमन जारी है. घटना के बाद सड़क के दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतार लग गयी है.

चढ़ाव पर पहले भी होते रहे हैं हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार, मसानजोर पुराने थाना के समीप चढ़ाव पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. चढ़ाव पर भारी वाहन चढ़ते समय कई बार आगे बढ़ने के बजाय अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क जाते हैं, जिससे दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola