दिसोम मारंग बुरु थान में हिजला के ग्रामीणों ने की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

हिजला, धतीकबोना, हडवाडीह आदि गांव के संताल आदिवासियों ने जनजातीय हिजला मेला महोत्सव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो. इसे लेकर हिजला मेला परिसर में स्थित दिसोम मारंग बुरु थान में पूजा की.

विज्ञापन

जनजातीय हिजला मेला महोत्सव कराने की कामना की संवाददाता, दुमका दुमका में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के शुभारंभ से ठीक पहले इस बार दिसोम मारंग बुरु संताली अरीचली आर लेगचार अखड़ा के बैनर तले हिजला, धतीकबोना, हडवाडीह आदि गांव के संताल आदिवासियों ने जनजातीय हिजला मेला महोत्सव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो. इसे लेकर हिजला मेला परिसर में स्थित दिसोम मारंग बुरु थान में पूजा की. नायकी राजेंद्र बास्की ने बताया कि मेले में आनेवाले लोगों को कोई तकलीफ न हो. इसके लिए पूजा की गयी. ग्राम प्रधान सुनीलाल हांसदा ने बताया कि संताल आदिवासियों में परंपरा है कि कोई भी शुभ काम शुरू करने के पहले आपने इष्ट देवता मरांग बुरु की पूजा करते हैं. इसलिए 21 से 28 तक आयोजित होनेवाले मेले की शुरूआत से पहले सभी ग्रामीणों ने दिसोम मरांग बुरु थान में पूजा-अर्चना की. ग्रामीणों ने मेला को सफल बनाने का संकल्प लिया. शुक्रवार को मेला का शुभारंभ है. इस दिन को प्रशासन व मेला समिति के द्वारा विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा. मौके में जय गणेश हांसदा, प्रदीप हांसदा, प्रिंस मरांडी, प्रकाश सोरेन, एमेल मरांडी, प्रदीप मुर्मू, धनमुनि हेंब्रम, सलोनी सोरेन, सोना सोरेन, ललिता हेंब्रम, सुनील हांसदा, शिव हांसदा, अबित मरांडी, अशोक टुडू, सचिन मुर्मू आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola