बारिश से ठप बिजली व्यवस्था को मिलेगा बूस्टर, 7 सितंबर तक विश्वविद्यालय परिसर रोशन
विश्वविद्यालय में लगवाये जा रहे पोल. | Prabhat Khabar Network
दुमका विश्वविद्यालय परिसर में बिजली की समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है. खराब ट्रांसफार्मर और बारिश से प्रभावित सौर ऊर्जा आपूर्ति को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है. उम्मीद है कि 7 सितंबर तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी, जिससे परिसर का सामान्य जनजीवन बहाल होगा.
दुमका : विश्वविद्यालय परिसर में पिछले कुछ दिनों से जारी बिजली संकट से जल्द राहत मिलने वाली है. परिसर में खराब पड़े ट्रांसफार्मर और लगातार बारिश के कारण प्रभावित हुई सौर ऊर्जा आपूर्ति को देखते हुए बिजली विभाग ने मरम्मत कार्य तेज कर दिया है. विभाग के अनुसार सोमवार, 7 सितंबर तक परिसर में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी.
आपके शहर में
खराब ट्रांसफार्मर के बाद सौर ऊर्जा बनी थी सहारा
विश्वविद्यालय परिसर का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सौर ऊर्जा से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी. हालांकि, बीते पंद्रह दिनों से लगातार जारी बारिश और बादलों के कारण सौर ऊर्जा संयंत्र से भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी, जिससे परिसर में कामकाज और दिनचर्या प्रभावित हो रही थी.
बिजली विभाग ने युद्धस्तर पर शुरू किया काम
समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए गत माह ही बिजली विभाग को आवश्यक शुल्क जमा करा दिया था. विद्युत विभाग ने शुक्रवार को ही परिसर में नए बिजली के पोल गिरा दिए थे. शनिवार को बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा युद्धस्तर पर सभी खंभे गाड़ने और तार खींचने का कार्य किया जा रहा है.
सोमवार तक सामान्य होगी विद्युत आपूर्ति
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सोमवार तक तकनीकी कार्य पूरा कर विश्वविद्यालय परिसर में विद्युत आपूर्ति को पहले की तरह सुचारू कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए