मसलिया के तिलाबाद स्कूल का टूटा ताला, रसोईघर से दो गैस सिलिंडर गायब

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसलिया के तिलाबाद राजकीय मध्य विद्यालय में चोरों ने मचाया आतंक. रसोईघर का ताला तोड़कर 2 कीमती गैस सिलेंडर उड़ाए. प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई FIR.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया .मसलिया प्रखंड के तिलाबाद स्थित राजकीय मध्य विद्यालय से दो गैस सिलिंडर चोरी होने का मामला सामने आया है. मंगलवार, 15 सितंबर को विद्यालय खुलने के बाद निरीक्षण के दौरान रसोईघर का ताला खुला मिला. जांच करने पर वहां रखे दो गैस सिलिंडर गायब मिले. मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव ने मसलिया थाना में सनहा दर्ज कराया है.

विज्ञापन

रसोईघर का ताला खुला मिला

प्रधानाध्यापक की ओर से दिये गये आवेदन के अनुसार, मंगलवार को विद्यालय खोलने के बाद परिसर का निरीक्षण किया गया. इस दौरान रसोईघर के दरवाजे का ताला खुला हुआ पाया गया. वहीं, एक ताला नीचे गिरा मिला. संदेह होने पर रसोईघर के अंदर जांच की गयी, तो वहां रखे दोनों गैस सिलिंडर गायब थे.

अज्ञात चोरों पर जतायी आशंका

विद्यालय प्रबंधन ने आशंका जतायी है कि अज्ञात चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर दोनों गैस सिलिंडर चोरी कर लिये. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी.

बीईईओ को भी दी गयी जानकारी

प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव ने मसलिया थाना में गैस सिलिंडर चोरी को लेकर सनहा दर्ज कराने के साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, मसलिया को भी आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. आवेदन के माध्यम से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola