दुमका में गणेश उत्सव की धूम, 4 जगहों पर सजे पंडाल; पोखरा चौक में 20 फीट की प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन

श्री अग्रसेन भवन के पास स्थापित गणपति की प्रतिमा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका शहर गणेश भक्ति में लीन है. पोखरा चौक समेत चार स्थानों पर गणेश उत्सव शुरू हो गया है, पोखरा चौक में 20 फीट ऊंची मनमोहक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है, जो मेले का मुख्य आकर्षण है.

विज्ञापन

दुमका नगर: गणेश चतुर्थी पर सोमवार को उपराजधानी दुमका गणपति भक्ति में डूबी रही. पोखरा चौक स्थित प्राचीन गणेश मंदिर समेत सराय रोड, नेशनल रोड और विजयपुर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गयी. सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

पोखरा चौक पर तीन दिवसीय गणेश मेला शुरू

पोखरा चौक स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में तीन दिवसीय गणेश पूजा एवं मेले का शुभारंभ हुआ. पोखरा चौक का गणेश मेला दुमका के प्रमुख और ऐतिहासिक मेलों में शामिल है.

इस बार यहां करीब 20 फीट ऊंची बैलेंसिंग थीम पर आधारित भव्य गणेश प्रतिमा तैयार की गयी है. प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी पोखरा चौक पहुंच रहे हैं. पूजा के साथ मेला परिसर में भी चहल-पहल बढ़ गयी है.

पहले दिन ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गणेश मेले के पहले दिन ही पोखरा चौक पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. लोगों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और इसके बाद मेले का आनंद लिया.

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है.

वहीं, मेला समिति की ओर से भी व्यवस्था संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात किये गये हैं. वॉलंटियर्स श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे.

सराय रोड, नेशनल रोड और विजयपुर में भी गणपति की पूजा

दुमका शहर के सराय रोड, नेशनल रोड और विजयपुर में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गयी. इन सभी पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

अलग-अलग पूजा पंडालों में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे. गणेश चतुर्थी को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

आकर्षक सज्जा के बीच मेले सा दिखा नजारा. | Prabhat Khabar Network
आकर्षक सज्जा के बीच मेले सा दिखा नजारा. | Prabhat Khabar Network

अगले दो दिनों में और बढ़ेगी रौनक

तीन दिवसीय गणेश पूजा एवं मेले को लेकर दुमका में चहल-पहल बढ़ गयी है. पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ने की उम्मीद है. अगले दो दिनों में मेले की रौनक और बढ़ने के साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola