गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा गोपीकांदर, नम आंखों से दी गणेश प्रतिमा को विदाई

Updated:
विज्ञापन

गोपीकांदर में गणेश प्रतिमा को नम आंखों से दी गई विदाई. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपीकांदर में गणेश उत्सव का हर्षोल्लासपूर्ण समापन हुआ. श्रद्धालुओं ने नम आँखों से भगवान गणेश की प्रतिमा को तिरुपतिया नदी में विसर्जित किया. पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई, जो भक्तिमय गीतों और नारों से गूंज उठी.

विज्ञापन

गोपीकांदर : गोपीकांदर में गणेश उत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी. विसर्जन शोभायात्रा के दौरान प्रतिमा को ट्रैक्टर वाहन पर सुसज्जित कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया. यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

विज्ञापन

तिरुपतिया नदी में हुआ विसर्जन

शोभायात्रा के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ तिरुपतिया नदी में विसर्जन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ गणेश प्रतिमा को विदाई दी.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

विसर्जन कार्यक्रम में अमित सिंह, मुकेश पाल, संजय सेन, विजय गुप्ता, सिओ मंडल, मनोज चांद, अभिमन्यु देहरी, दिलीप पाल, अमित सिंह, ताराशंकर शिल, राहुल भंडारी तथा पंकज मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola