Lead News : स्नान करने गये किशोर की तालाब में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

रानीश्वर थाना क्षेत्र के सालतोला पंचायत के भोड़ावाली गांव में शनिवार को किशोर रसिक सोरेन (16) स्नान करने तालाब में पानी में डूब जाने से डूब गया. दिन के करीब 10:30 बजे गांव के कुछ लड़कों के साथ वह तालाब में स्नान करने गया था. गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

रानीश्वर थाना क्षेत्र में भोड़ावाली गांव की घटना, नौ घंटे बाद निकला शव 10 पंप सेट लगाकर निकाला गया तालाब से पानी प्रतिनिधि, रानीश्वर रानीश्वर थाना क्षेत्र के सालतोला पंचायत के भोड़ावाली गांव में शनिवार को किशोर रसिक सोरेन (16) स्नान करने तालाब में पानी में डूब जाने से डूब गया. दिन के करीब 10:30 बजे गांव के कुछ लड़कों के साथ वह तालाब में स्नान करने गया था. गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने उसी समय से किशोर की खोजबीन शुरू की. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. काफी खोजबीन के बाद भी किशोर की लाश नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने मछली पकड़ने का जाल फेंक कर भी उसका शव निकालने का प्रयास किया. फिर भी शव का पता नहीं चला. अंत में शाम के समय 10 पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाला गया. इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे किशोर का शव बरामद किया गया. घटनास्थल पर मुखिया मनीषा मरांडी भी पहुंची थी. तालाब के पास काफी संख्या में ग्रामीण भी जुटे थे. जानकारी के अनुसार सोहराय पर्व चल रहा है. वह दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था. उसी क्रम में गहरे पानी में चला गया. भूमि संरक्षण विभाग की ओर से हाल ही में यह तालाब खोदा गया है. इसमें ज्यादा गड्ढा होने तथा नहर का पानी भर जाने से तालाब में काफी गहराई तक पानी था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola