कागज-कबाड़ से कमाल तक, अभियंता दिवस पर बच्चों के मॉडल ने खींचा अभिभावकों का ध्यान
माडल प्रदर्शन करते बच्चे व अभिभावक | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर के सिदो-कान्हू स्कूल में अभियंता दिवस पर बच्चों ने मॉडल प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस आयोजन में स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया गया, और बेहतरीन मॉडलों को पुरस्कृत भी किया गया.
रानीश्वर : मंगलवार को सिदो-कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर में अभियंता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने मॉडल प्रदर्शनी प्रस्तुत की. कार्यक्रम में काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए. बच्चों ने अभिभावकों को स्वयं तैयार किए गए मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
स्किल डेवलपमेंट पर दिया जोर
बच्चों को संबोधित करते हुए उप प्राचार्य रक्षाकर पाल ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से बच्चों के अंदर वर्तमान समय के साथ-साथ भविष्य के लिए स्किल डेवलपमेंट की कला विकसित होगी. इससे समाज को उन्नत स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी.
बेहतर मॉडल को मिला पुरस्कार
बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडलों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मॉडलों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला. उपस्थित अभिभावकों ने भी कार्यक्रम पर खुशी जाहिर की.
ये रहे मौजूद
मौके पर प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी, रामकृष्ण गोराई आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए