दुमका में गैंगरेप की पीड़ित स्पेन की टूरिस्ट को मिला 10 लाख रुपए का मुआवजा, पति को सौंपा गया चेक

झारखंड के दुमका में गैंगरेप की शिकार हुई स्पेन की टूरिस्ट को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 10 लाख रुपए (11,126.20 यूरो) का मुआवजा दिया गया है.
दुमका, आनंद जायसवाल : झारखंड के दुमका में गैंगरेप की शिकार हुई स्पेन की टूरिस्ट को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 10 लाख रुपए (11,126.20 यूरो) का मुआवजा दिया गया है. पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए हैं. चेक की प्रतिलिपि और राशि ट्रांसफर से संबंधित पत्र पीड़िता के पति को दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रदान किया.
पीड़िता के पति ने कहा- पुलिस ने फास्ट एक्शन लिया
गैंगरेप पीड़िता के पति ने झारखंड और दुमका पुलिस की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि अब तक 3-4 अपराधियों की गिरफ्तारी हो गयी है. जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. यह संतोष की बात है. उन्होंने अब तक की कार्रवाई को लेकर झारखंड सरकार और पुलिस को धन्यवाद दिया है. कहा कि इसमें काफी फास्ट एक्शन लिया गया और कई दोषियों को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय प्रशासन की संवेदनशीलता व तत्परता पर भी धन्यवाद जताया.
झालसा रांची के कार्यकारी अध्यक्ष की पहल पर दिया मुआवजा
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार यानी झालसा रांची के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की पहल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार तथा प्राधिकार के सचिव उत्तम सागर राणा के संयुक्त रूप से बैठक कर झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत स्पेनिश मूल की पीड़िता को 10 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान करने का फैसला किया. उसके उपरांत इस राशि को यूरो मुद्रा में परिवर्तित कराकर पीड़िता के खाते में जमा कर दिया गया है.
Also Read : झारखंड शर्मसार, स्पेन की महिला पर्यटक से दुमका के हंसडीहा में सामूहिक बलात्कार, 3 पकड़ाए
अब आगे के सफर पर निकलेंगे स्पेनिश दंपती
मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश दंपती मंगलवार को अपने वर्ल्ड टूर पर आगे बढ़ेंगे. डीसी ने बताया कि उन्हें जो जानकारी है उसके अनुसार, पीड़िता मंगलवार को अपने सफ़र के लिए रवाना होगी. हम लोग उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे.
झारखंड पर्यटन की ओर से भी जताया गया खेद
झारखंड पर्यटन की ओर से भी ‘एक्स’ पर खेद जताया गया है. कहा गया है कि हम झारखंड पर्यटन हाल ही में दुमका में हुई घटना पर दुख व अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करते हैं. हम ऐसे जघन्य कृत्यों की निंदा करते हैं. मुश्किल समय में इस दौरान हमारी संवेदनाएं पीड़ित के साथ हैं.
कानूनी कार्रवाई के लिए काम कर रहीं एजेंसियां : पर्यटन विभाग
हम सभी के लिए न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के साथ एकजुटता से खड़े रहेंगे. विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियां काम कर रही हैं. अपराधकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है. पर्यटन विभाग पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




