पहले तालाबंदी, फिर बवाल... अब बनेगी स्कूल प्रबंधन समिति! 25 सितंबर को पाकुड़िया में एसएमसी का गठन

Updated:
विज्ञापन

यूएमएस पाकुड़िया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकुड़िया में 30 जुलाई को ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी थी. अब 25 सितंबर को स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा. जानें विवाद के बाद कैसे सुलझा मामला.

विज्ञापन

रानीश्वर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकुड़िया में 25 सितंबर को स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया जायेगा. इसके लिए बीइइओ सह बीआरसी समन्यक के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है. बीआरपी अवधेश कुमार ने बताया कि एसएमसी गठन के लिए बीआरपी व सीआरपी कांचन मंडल को प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

30 जुलाई को ग्रामीणों ने की थी तालाबंदी

उल्लेखनीय रहे कि यूएमएस पाकुड़िया में विद्यालय का विकास नहीं होने व प्रधानाध्यापक सहित दो सहायक अध्यापक व अध्यापिका को स्कूल से हटाने की मांग को ग्रामीणों ने 30 जुलाई को हंगामा करते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दिया था.

थाना प्रभारी ने पहुंचकर समझाया

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ उसी दिन शाम को गांव पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्कूल का ताला खोलने का अनुरोध किया था.

बीइइओ की टीम ने की छानबीन

दूसरे दिन बीइइओ सह बीआरसी समन्यक एस्थेर मुर्मू टीम के साथ स्कूल पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था. उसके बाद जिला शिक्षा अधीक्षक भी स्कूल पहुंच कर पूछताछ की थी.

अब होगा एसएमसी का गठन

इसके बाद स्कूल में एसएमसी का गठन नहीं किया गया था. अब 25 सितंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकुड़िया में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola