SKMU ने जारी की PhD नामांकन की दूसरी सूची, 9 विषयों के चयनित अभ्यर्थी अब करा सकेंगे दाखिला
Updated:
विज्ञापन
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीएचडी नामांकन सत्र 2025-26 के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है. अभ्यर्थी 10 अगस्त तक अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
विज्ञापन
दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) ने पीएचडी में नामांकन सत्र 2025-26 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की द्वितीय सूची जारी कर दी है. सूची में बंगला, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, भूगोल एवं इतिहास विषय के चयनित अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
10 अगस्त तक पूरा करना होगा नामांकन
विश्वविद्यालय की ओर से जारी दूसरी चयन सूची के आधार पर संबंधित विषयों के अभ्यर्थी पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि 10 अगस्त तक आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन