SIR-2026 पर डीसी की पैनी नजर, जनसुनवाई में दावे-आपत्तियों की जांच का लिया जायजा
जनसुनवाई के दौरान जानकारी प्राप्त करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा | Prabhat Khabar Network
SIR-2026 के तहत दावों और आपत्तियों की जनसुनवाई पर डीसी अभिजीत सिन्हा की पैनी नजर. नियमानुसार जांच और निष्पादन का निर्देश.
दुमका : SIR-2026 के तहत दावों और आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया का शनिवार को डीसी अभिजीत सिन्हा ने जायजा लिया. उन्होंने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा की जा रही जनसुनवाई का निरीक्षण किया. डीसी ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनके दावों एवं आपत्तियों से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने लोगों को निर्देश दिया कि दावे एवं आपत्तियों के समर्थन में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करायें, ताकि मामलों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
आपके शहर में
निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच का निर्देश
अभिजीत सिन्हा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही दस्तावेज प्राप्त किये जायें. प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. डीसी ने जनसुनवाई में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं, दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए