राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में एसकेएमयू की मजबूत भागीदारी, सामाजिक सरोकारों पर हुआ मंथन
राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे एसकेएमयू के कार्यक्रम पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
पटना में राज्य स्तरीय NSS सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें SKMU की मजबूत भागीदारी रही. युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और समाजोपयोगी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई.
दुमका : राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय पटना द्वारा एएन कॉलेज पटना के सभागार में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय से एनएसएस निदेशक डॉ पूनम बिंझा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला नोडल पदाधिकारी शामिल हुए. विश्वविद्यालय से कुल 11 कार्यक्रम पदाधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया.
एनएसएस गतिविधियों पर मंथन
सम्मेलन में एनएसएस की गतिविधियों, स्वयंसेवकों की भागीदारी, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों तथा एनएसएस को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गयी. बिहार और झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पहुंचे एनएसएस पदाधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किये.
एसकेएमयू के पदाधिकारी शामिल
एसकेएमयू की ओर से रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय, देवघर की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ करुणा पंजियारा, एमजी कॉलेज, रानीश्वर की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अवर्णा रॉय, दुमका की जिला नोडल पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी, साहिबगंज कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी कुमार प्रशांत भारती, गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बासुकीनाथ झा, जेजेएस डिग्री कॉलेज मिहिजाम की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रीवा वाणी तिर्की, डिग्री कॉलेज नाला फतेहपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रणजीत यादव तथा मॉडल कॉलेज सुग्गाबथान के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार शामिल हुए.
समाजोपयोगी कार्यक्रमों पर जोर
इसके अलावा विश्वविद्यालय स्तर से एनएसएस निदेशक डॉ पूनम बिंझा सहित अन्य कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं जिला नोडल पदाधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया. सम्मेलन के दौरान एनएसएस के माध्यम से युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और समाजोपयोगी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए