ePaper

कल्पना सोरेन के ‘झारखंड झुकेगा नहीं’ पर बरसीं सीता सोरेन की बेटी, कहा- भ्रष्टाचार करके आप ही झुका रहीं झारखंड को

Updated at : 23 May 2024 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
कल्पना सोरेन के ‘झारखंड झुकेगा नहीं’ पर बरसीं सीता सोरेन की बेटी, कहा- भ्रष्टाचार करके आप ही झुका रहीं झारखंड को

दुमका में प्रेस से मुखातिब सीता सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता दुर्गा सोरेन की बेटी ने अपनी चाची और झामुमो नेता कल्पना सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कहा है कि उन्होंने उन पर हमले की साजिश रची थी.

विज्ञापन

सीता सोरेन और दुर्गा सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने अपनी चाची और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन कहतीं हैं- ‘झारखंड झुकेगा नहीं’, लेकिन भ्रष्टाचार करके आपलोग ही झारखंड को झुका रहे हैं.

सीता सोरेन की बेटी जयश्री बोली- झामुमो चला रहा गुंडाराज

जयश्री सोरेन ने बृहस्पतिवार (23 मई) को अपनी मां सीता सोरेन के साथ दुमका में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं. पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयश्री ने कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और कार्यकर्ता गुंडाराज चला रहे हैं. लेकिन, उनका गुंडाराज ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है. झामुमो के गुंडों को भी यह बात समझ आ गई है.

झामुमो के गुंडों ने की थी ईंट-पत्थरों से हमले की तैयारी : जयश्री

जयश्री ने आरोप लगाया कि टेसजुड़िया गांव में झामुमो के वरिष्ठ नेता और उनके समर्थकों ने उन पर (जयश्री और उनकी बहन पर) हमले की तैयारी कर रखी थी. लोग ईंट-पत्थर के साथ रास्ते में भीड़ जमा थी. भीड़ देखकर हमें इसका अंदेशा हो गया और हम वहां से लौट गए. हमारे साथ झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सत्यानंद झा बाटुल भी थे.

मेरी चाची ने रची थी हम पर हमले की साजिश : सीता सोरेन की बेटी

दुर्गा सोरेन और सीता सोरेन की बेटी जयश्री ने कहा कि हमें इस बात की पक्की जानकारी मिली है कि वहां मौजूद भीड़ झामुमो कार्यकर्ताओं की थी. जयश्री ने यह भी कहा कि हमें जानकारी मिली है कि ये सारी साजिश हमारी चाची ने रची थी, जो झामुमो चला रहीं हैं. जयश्री ने कहा कि मुझे नहीं मालूम ये लोग क्या करना चाहते हैं.

हमें जान से नहीं मारेंगे, लेकिन चुनाव की वजह से नुकसान पहुंचाएंगे

जयश्री ने हालांकि कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ये लोग उनको जान से मारेंगे, लेकिन इतना तय है कि चुनाव को देखते हुए ये लोग उन्हें नुकसान जरूर पहुंचा सकते थे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेरी चाची ये सब करवा रहीं हैं. वह ऐसा क्यों करवा रहीं हैं, समझ नहीं आता.

भीड़ को देखकर डर गई थी, लेकिन अब डर नहीं लगता

यह पूछने पर कि क्या आप इस घटना से डर गईं हैं, जयश्री ने कहा कि भीड़ को देखकर एक बार डर जरूर लगा था. चूंकि मेरी छोटी बहन विजयश्री मेरे साथ थी, तो डर और ज्यादा लगा. लेकिन, हम किसी तरह सुरक्षित निकल आए. मैं तब डर गई थी, लेकिन मैं डरी हुई नहीं हैं. झारखंड की बेहतरी के लिए हम काम करते रहेंगे.

अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए सब कुछ करेंगे

जयश्री ने कहा कि अपने पिता दुर्गा सोरेन के सपनों को पूरा करने के लिए हम सब कुछ करेंगे. इस दौरान जो होना होगा, होगा. मेरी किस्मत में जो लिखा होगा, वह होकर रहेगा. हम ऐसी घटिया हरकतों का डटकर करेंगे मुकाबला. इसके लिए भले मेरी जान चली जाए या जो भी हो. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सीता सोरेन भी मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें

जेल जाने से बचने के लिए भाजपा में मिलीं हैं सीता सोरेन : बसंत सोरेन

जेएमएम ने सीता सोरेन को 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित, लगाया बड़ा आरोप

राज्य सरकार के मंत्री व पदाधिकारी लूट खसोट में व्यस्त : सीता सोरेन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola