मसलिया में दो दिनों में बिजली चोरी की दो घटनाएं, ट्रांसफार्मर का क्वायल सहित 400 मीटर केबल ले गए चोर

Updated:
विज्ञापन

केंद्रडंगाल में क्वायल चोरी के बाद पोल पर लटका ट्रांसफार्मर का खोलिया | Prabhat Khabar Network

मसलिया प्रखंड में ट्रांसफार्मर क्वायल और बिजली के तार चोरी होने से ग्रामीण और किसान परेशान हैं. बिजली विभाग ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया प्रखंड क्षेत्र में बिजली सामग्री की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिनों के अंदर बिजली से जुड़ी चोरी की दो घटनाएं सामने आने से ग्रामीण और किसान परेशान हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी, बिजली आपूर्ति बाधित

मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने केंद्रडंगाल गांव में सड़क किनारे लगे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी कर लिया. चोर ट्रांसफार्मर का खोलिया वहीं छोड़कर क्वायल ले गये. चोरी के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है.

सिंचाई के लिए बिछाया 400 मीटर केबल भी काट ले गए

वहीं, सोमवार की रात रानीघाघर शिव मंदिर से ओझाडीह टोला तक किसानों की सिंचाई के लिए बिछाये गये करीब 14 पोल का लगभग 400 मीटर केबल तार चोरों ने काटकर चोरी कर लिया. इससे किसानों के समक्ष खेतों की सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गयी है. किसानों को फसल प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है.

बिजली विभाग ने लिया जायजा

ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता नितेश कुमार व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. विभाग ने चोरी से हुई क्षति का आकलन किया है. जेई ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित थाना में लिखित शिकायत दी गयी है.

पहले भी हो चुकी है बिजली तार की चोरी

मसलिया क्षेत्र में बिजली सामग्री चोरी की यह पहली घटना नहीं है. करीब एक माह पूर्व लारजोरिया से नवासार तक लगभग 12 पोल का रबिट तार अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था. इसके अलावा तुड़का गांव में भी 14 पोल का एलटी तार चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है.

लगातार बिजली तार और ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने तथा क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola