बासुकिनाथ में खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच, 37 किलो पेड़ा समेत 96 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में दुकानों को जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बासुकिनाथ श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 दुकानों की जांच कर 96 किलो अमानक खाद्य सामग्री नष्ट की गई और जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन

बासुकिनाथ : श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को फूड सेफ्टी टीम ने गोदाम मोड़, काली मंदिर चौक से दुर्गा मंदिर रोड तक विभिन्न पेड़ा दुकानों, भोजनालयों और रेस्टोरेंट समेत कुल 26 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मौके पर ही पेड़ा, हल्दी, सब्जी, दही, तेल, मिर्च पाउडर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 62 नमूनों की जांच की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में दुकानों को जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में दुकानों को जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

फफूंद लगे पेड़ा समेत खाद्य सामग्री नष्ट

जांच के दौरान मानक के अनुरूप नहीं पाये गये खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया. टीम ने 37 किलो फफूंद लगा पेड़ा, 14 किलो हल्दी, 26 लीटर तैयार दाल, 16 किलो तैयार सब्जी और 3 किलो मिक्स मसाला नष्ट कराया. संबंधित खाद्य कारोबारियों पर कुल 3 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया.

बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में दुकानों को जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में दुकानों को जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

मेला अवधि में जारी रहेगी जांच

खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानदारों और भोजनालय संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच जारी रहेगी. मानक से समझौता करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जांच अभियान के दौरान फूड सेफ्टी ऑफिसर अंजना रानी मिंज, जरमुंडी थाना पुलिस बल, एमएफटीएल के जूनियर एनालिस्ट शुभम कुमार एवं लैब अटेंडेंट सुधांश कुमार उपस्थित थे. खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप रहा.

बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में दुकानों को जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में दुकानों को जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola