बदहाली में संतालकाटा पोखर, आदिवासी समाज की ऐतिहासिक धरोहर बचाने को युवाओं ने उठाई आवाज

Updated:
विज्ञापन

संथाल काटा पोखर का निरीक्षण करते युवा साथी| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत आदिवासी देशम संघ के युवा दिगुली के संतालकाटा पोखर की बदहाली पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं. यह स्थल आदिवासी समाज की ऐतिहासिक स्मृतियों, संस्कृति और पहचान से जुड़ा है, जिसके संरक्षण की तत्काल आवश्यकता है.

विज्ञापन

रानीश्वर. दिगुली स्थित संतालकाटा पोखर के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई व संरक्षण की मांग भारत आदिवासी देशम संघ के युवा साथियों ने की है. रविवार को संघ के युवा साथियों ने संतालकाटा पोखर, दिगुली का निरीक्षण किया. वर्तमान में संतालकाटा पोखर की स्थिति देखकर युवाओं ने दुःख व चिंता व्यक्त की.

विज्ञापन
संथाल काटा पोखर का निरीक्षण करते युवा साथी व जमीन पर गिरा पड़ा बोर्ड | Prabhat Khabar Network
जमीन पर गिरा पड़ा बोर्ड | Prabhat Khabar Network

ऐतिहासिक स्मृतियों से जुड़ा स्थल

युवाओं ने कहा कि संतालकाटा पोखर एक सामान्य स्थल ही नहीं है. यह आदिवासी समाज की ऐतिहासिक स्मृतियों, संस्कृति और पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है. इसकी संरक्षण अति आवश्यक है.

साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग

भारत देशम आदिवासी संघ की ओर से संबंधित व जिम्मेदार विभाग से वर्तमान स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संतालकाटा पोखर का संरक्षण, सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई कराने की मांग की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola