तेज रफ्तार पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक
वाहन चालक कृष्णा कुमार विन्द ने बताया कि वह आम से भरा पिकअप वैन भागलपुर से पांडेवश्वर ले जा रहा था
मसलिया. गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर निश्चितपुर गांव के समीप आम लदा पिकअप वैन असंतुलित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. वैन का चालक बाल-बाल बच गया. घटना जामा थाना क्षेत्र की है. पिकअप वैन के आगे दोनों चक्का ऊपर उठ गया था. वाहन चालक कृष्णा कुमार विन्द ने बताया कि वह आम से भरा पिकअप वैन भागलपुर से पांडेवश्वर ले जा रहा था. अचानक रास्ता भटक जाने से कुछ दूर आगे निकल गए थे. चालक द्वारा वाहन को घुमाने के क्रम में गाड़ी सड़क किनारे नीचे उतर गयी.जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए