सहारा ने बरमासा को 10 रन से दी मात, एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर जमाया कब्जा
बरमासा खेल मैदान में कप के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
जरमुंडी के बिराना क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में सहारा की टीम ने बरमासा को 10 रन से हराकर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच छोटू के शानदार प्रदर्शन ने सहारा की जीत सुनिश्चित की.
प्रतिनिधि, बासुकिनाथ : बिराना क्रिकेट ग्राउंड जरमुंडी में खेले गए एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सहारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरमासा को 10 रन से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया. रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया. टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया.
सहारा ने बनाए 70 रन
फाइनल मुकाबले में सहारा के कप्तान संतोष कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित छह ओवर के मुकाबले में सहारा की टीम ने आठ विकेट गंवाकर 70 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. सहारा की ओर से छोटू ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आकाश ने 25 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया.
60 रन पर सिमटी बरमासा
71 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरमासा की टीम ने शुरुआत में जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन सहारा के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा. निर्धारित छह ओवर में बरमासा की पूरी टीम 60 रन तक ही पहुंच सकी. अंतिम ओवरों में मुकाबला खासा रोमांचक रहा, लेकिन सहारा ने शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दम पर जीत अपने नाम कर ली.
छोटू बने मैन ऑफ द मैच
फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करने वाले छोटू को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. जीत के बाद सहारा टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.
मुखिया ने किया था उद्घाटन
टूर्नामेंट का उद्घाटन कुशमाहा-चिकनिया पंचायत की मुखिया तुर्की देवी ने किया. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी सदस्य बाबू शर्मा, संदॆव मिर्धा, छोटू दास, प्रमोद दास, पंकज दास, प्रेम कुमार, छोटू यादव समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए