देवेंद्र कुंवर को पीछे बिठाकर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने निकाली बाइक रैली

Updated:
विज्ञापन

कहा : डबल इंजन की सरकार से ही राज्य का विकास हो सकता है

विज्ञापन

बासुकिनाथ. विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बाइक के पीछे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर को बिठाकर जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली. यह रैली नोनीहाट से जरमुंडी, सहारा, तालझारी, सोनारायठाढ़ी होते हुए सारवां में जाकर खत्म हो गयी. रैली का नेतृत्व सांसद डॉ निशिकांत दुबे कर रहे थे. जगह-जगह रुक कर सांसद ने लोगों से सशक्त और समृद्ध विधानसभा क्षेत्र का निर्माण करने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की. कहा कि डबल इंजन की सरकार से ही राज्य का विकास हो सकता है. केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया, सांसद ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिल रहे लोगों के स्नेह एवं आशीर्वाद से इस बार बदलाव होना तय है. मौके पर अर्जुन सिंह, रणजीत पांडेय, स्वरूप सिन्हा, जयकिशोर साह, जयप्रकाश शर्मा, पप्पू सिंह समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता साथ में चल रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola