सब्जी लेकर घर जा रहे बाइक सवार अधेड़ की हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन

दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर नोनीहाट के पास हुई घटना

विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल प्रतिनिधि, दुमका नगर अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गयी. वहीं दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक राजेश शर्मा (40) भदवारी (नोनीहाट) गांव का रहनेवाले था. जानकारी के मुताबिक दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट के पास हादसे में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि वह नोनीहाट बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था. नोनीहाट बाजार से कुछ दूरी पर अचानक बाइक से गिर गयी. परिजनों की सहायता से उसे बेहोशी की हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे हादसे में दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजयपुर पुल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल आकाश राणा जामा थाना क्षेत्र के टेंगदोहा गांव का रहनेवाला है. घायल ने बताया कि वह दुमका से बाइक लेकर घर जा रहा था. विजयपुर के पास पीछे से आ रही वाहन के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की सूचना नगर थाने को दे दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola