Republic Day 2024: सीएम हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता सेनानियों व आंदोलनकारियों के आश्रितों का बढ़ाया मान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया. झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा.
दुमका: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका पुलिस लाइन में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया. इस क्रम में सीएम ने झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. गणतंत्र दिवस परेड में एसएसबी-35 वाहिनी और झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को पहला पुरस्कार मिला. इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को शॉल एवं पेंशन प्रमाण पत्र दिया गया. योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत जिला योजना कार्यालय, दुमका के तहत दो को नियुक्ति पत्र दिया गया.
झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एसएसबी-35 वाहिनी और झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा. इसके अलावा झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.
स्वतंत्रता सेनानियों की आश्रित पत्नियों को किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता सेनानी स्व धनेश्वर मंडल की आश्रित पत्नी चन्द्रावती देवी (ग्राम- बंदरी, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका)
स्व पतरु राय की आश्रित पत्नी परवतिया देवी (ग्राम-परसदाहा, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका)
स्व दशरथ राय की आश्रित पत्नी सरोतिया देवी (ग्राम-डेलीपाथर, प्रखण्ड- रामगढ़, जिला- दुमका)
Also Read: गणतंत्र दिवस 2024 : भारतीय सेना का परचम लहरा रही हैं ये 5 पॉपुलर कारें
झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र
क्लेमेंट मुर्मू, (निम्नवर्गीय लिपिक, साहिबगंज)
विजय कुमार मुर्मू (निम्नवर्गीय लिपिक, साहिबगंज)
राजेश हेमब्रम (अनुसेवक, साहिबगंज)
मारंग मुर्मू (अनुसेवक, साहिबगंज)
झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को मिला शॉल एवं पेंशन प्रमाण पत्र
महादेव टुडू (अंचल -मसलिया)
नागेंद्र हेमब्रम (अंचल -जरमुण्डी)
Also Read: झारखंड : 75वें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जान लें आपके जिले में कितना रहेगा तापमान
पुरस्कृत होने वाली परेड टुकड़ी
प्रथम पुरस्कार-एसएसबी-35 वाहिनी
द्वितीय पुरस्कार-एसआईआरबी-01 दुमका
तृतीय पुरस्कार-एनसीसी बटालियन एवं भारत स्काउट एंड गाइड (महिला ), दुमका
इन विभागों की झांकियों को मिला पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार- पर्यटन विभाग, दुमका
द्वितीय पुस्कार- जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दुमका
तृतीय पुरस्कार- वन विभाग, दुमका
योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत जिला योजना कार्यालय, दुमका के तहत इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
राजू कुमार
गीतिल तिरिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










