मातृत्व वंदना योजना में रानीश्वर का जलवा, राज्य में दूसरा और दुमका में मिला पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत आयोजित कैंप में उपस्थित कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर परियोजना ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत अगस्त 2026 के लिए राज्य में दूसरा और दुमका जिले में पहला स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि नियमित मॉनिटरिंग और कर्मियों की लगन का परिणाम है.

विज्ञापन

रानीश्वर : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत अगस्त 2026 के लिए पूरे राज्य में दुमका जिले के रानीश्वर परियोजना को सेकेंड रैंक प्राप्त हुआ है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने रानीश्वर परियोजना के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, पोषण सखियों और सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को बधाई दी है.

विज्ञापन

दुमका जिले में भी पहला स्थान

वहीं अगस्त 2026 के लिए मासिक प्रगति रैंकिंग में रानीश्वर परियोजना को दुमका जिले में फर्स्ट रैंक प्राप्त हुआ है. इस उपलब्धि पर परियोजना से जुड़े कर्मियों में उत्साह है.

नियमित मॉनिटरिंग और लगन से मिला परिणाम

बीडीओ सह सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि रानीश्वर परियोजना में नियमित मॉनिटरिंग के चलते तथा सभी कर्मियों के लगन से काम किये जाने से ही अच्छा रिजल्ट मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola