4 किमी सड़क को तरस रहा छोटा गुलामसुली, बारिश में बढ़ती परेशानी के बीच विधायक से लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

विधायक को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छोटा गुलामसुली के ग्रामीणों ने निझुरी से बेलवुनी तक 4 किलोमीटर पक्की सड़क बनाने की मांग को लेकर विधायक आलोक कुमार सोरेन को ज्ञापन सौंपा है. बारिश के दिनों में कच्ची सड़क की हालत बेहद खराब हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों और मरीजों को काफी दिक्कतें होती हैं.

विज्ञापन

रानीश्वर : प्रखंड के छोटा गुलामसुली के ग्रामीणों ने निझुरी से छोटा गुलामसुली होते हुए बेलवुनी तक चार किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक आलोक कुमार सोरेन को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

बारिश में बढ़ जाती है परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार, निझुरी से छोटा गुलामसुली होते हुए बेलवुनी तक कच्ची सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है. बारिश के दिनों में सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. छोटा गुलामसुली से निझुरी होते हुए रघुनाथपुर-बरमसिया मुख्य सड़क तक पक्की सड़क बन जाने से ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सकेगा.

स्कूली बच्चों और मरीजों को दिक्कत

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी होती है. मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

जल्द समाधान का किया अनुरोध

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने विधायक से जल्द से जल्द सड़क की समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola