अवैध बालू के दाम बढ़ाने को लेकर रानीश्वर में दो पक्षों में झंझट

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

रानीश्वर क्षेत्र में मयूराक्षी नदी के पाथरा बालू घाट से अवैध बालू लोडिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एनजीटी की रोक के कारण बालू की आपूर्ति प्रभावित बताया गया और कीमत बढ़ाने की मांग पर कहासुनी झगड़े में बदल गई। पाथरा मोड़ पर थमता विवाद रघुनाथपुर तक पहुंच गया, जहां ट्रैक्टर पर लदा बालू गिरा दिया गया। ग्रामीण अवैध बालू उत्खनन रोकने और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

मयूराक्षी नदी घाट से ट्रैक्टर पर बालू लोडिंग को लेकर तनाव एनजीटी रोक का हवाला देकर कीमत बढ़ाने की मांग से बढ़ा विवाद पाथरा मोड़ के पास शुरू हुआ विवाद रघुनाथपुर तक पहुंचा प्रतिनिधि, रानीश्वर रानीश्वर क्षेत्र में अवैध बालू के बढ़े दाम को लेकर दो पक्षों के बीच झंझट होने का मामला सामने आया है. घटना रविवार रात पाथरा मोड़ के समीप की बतायी जा रही है, जहां अवैध बालू के कारोबार को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. जानकारी के अनुसार मयूराक्षी नदी के पाथरा बालू घाट से ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लोड कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर कहा कि एनजीटी की रोक के कारण बालू की आपूर्ति प्रभावित है, इसलिए अधिक दर पर बालू बेचा जाना चाहिए. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी, जो बाद में झंझट में बदल गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार पाथरा मोड़ के पास किसी तरह मामला शांत कराया गया, लेकिन इसके बाद रघुनाथपुर के समीप फिर से विवाद शुरू हो गया. चर्चा है कि झंझट के दौरान ट्रैक्टर पर लदा बालू वहीं गिरा दिया गया. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही विभिन्न बालू घाटों से ट्रैक्टरों पर बालू लोडिंग का कार्य शुरू हो जाता है. बावजूद इसके अवैध बालू उठाव पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस अवैध बालू कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola