रक्षाबंधन पर स्कूलों में खेलकूद का आदेश, शिक्षक संघ ने उठाई संशोधन की मांग
रक्षाबंधन पर स्कूलों में खेल दिवस के आदेश पर शिक्षक संघ ने चिंता जताई है. पर्व की महत्ता को देखते हुए संशोधन की मांग की गई है.
रानीश्वर : रक्षाबंधन के अवसर पर घोषित अवकाश के दिन स्कूलों में खेल दिवस एवं अन्य गतिविधियां आयोजित करने संबंधी आदेश में संशोधन की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव से पत्राचार किया है. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन सचिव विश्वनाथ गोराई ने सचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में आवश्यक संशोधन करने का अनुरोध किया है.
आपके शहर में
रक्षाबंधन भावनात्मक पर्व : संघ
पत्र में कहा गया है कि रक्षाबंधन हिंदू समाज का महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक पर्व है. यह केवल धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और पारिवारिक संबंधों का प्रतीक है. इस अवसर पर परिवारों में भाई-बहन के मिलन और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष महत्व होता है.
सामाजिक व धार्मिक भावनाओं का दिया हवाला
संघ ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दिन विद्यालय खोलने अथवा घोषित अवकाश को निलंबित कर गतिविधियां आयोजित करने से अनेक परिवारों की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं. इससे शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी पर्व मनाने में परेशानी हो सकती है.
आदेश में संशोधन का अनुरोध
शिक्षक संघ ने मानवीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संबंधित आदेश में आवश्यक संशोधन करने का अनुरोध किया है, ताकि रक्षाबंधन के दिन घोषित अवकाश का पालन सुनिश्चित हो सके और शिक्षक, विद्यार्थी व उनके परिवार पर्व को पारंपरिक रूप से मना सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए