बिजली विभाग का अधिकारी बनकर कारोबारी से साइबर ठगी, खाते से उड़ाई रकम
Prabhat Khabar Network
गोमिया में बिजली विभाग का अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यवसायी को निशाना बनाया. गोपनीय जानकारी से खाते से उड़ाए पैसे.
गोमिया : साइबर अपराधियों ने बिजली विभाग का अधिकारी बनकर गोमिया के व्यवसायी संत कुमार यादव को ठगी का शिकार बना लिया. ठगों ने फोन पर गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके बैंक खाते से रकम उड़ा ली. घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत और चिंता का माहौल है.
आपके शहर में
बताया गया कि क्षेत्र में इस तरह की ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. साइबर अपराधी सरकारी विभाग के अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और विभिन्न बहानों से बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार कोई भी सरकारी विभाग फोन पर ओटीपी, बैंक डिटेल या यूपीआई पिन नहीं मांगता. लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी के कहने पर मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए.
इधर, घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल बैंक और साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर साइबर ठगों की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए