अंतिम सोमवारी से पहले बासुकिनाथ में प्रशासन ने कसी कमर : सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों का ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेला के अंतिम सोमवारी पर बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आशंका. प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के लिए कमर कसी. विस्तृत जानकारी.

विज्ञापन

अंतिम सोमवारी पर आस्था के सैलाब की तैयारी, बासुकिनाथ में प्रशासन अलर्ट

बासुकिनाथ : श्रावणी मेला अंतिम चरण में पहुंच चुका है. अंतिम सोमवारी एवं मंगलवार को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम जलार्पण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन
बासुकिनाथ में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों का ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों का ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी | Prabhat Khabar Network

अंतिम पड़ाव में बढ़ेगी सतर्कता

उपायुक्त ने कहा कि मेला अंतिम चरण में है, लेकिन यही समय सबसे अधिक सतर्क रहने का है. अंतिम सोमवारी एवं मंगलवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है. विशेष रूप से डाक बम श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है. सभी पदाधिकारी और कर्मी पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें.

बासुकिनाथ में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों का ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों का ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी | Prabhat Khabar Network

ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ने का निर्देश

डीसी ने दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहने और बिना अनुमति स्थान नहीं छोड़ने का निर्देश दिया. आकस्मिक स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर समन्वय के साथ निर्णय लेने को कहा. साथ ही मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने और लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया.

बासुकिनाथ में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों का ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों का ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी | Prabhat Khabar Network

प्रवेश-निकास पर रहेगी विशेष नजर

प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने तथा निकास मार्ग से प्रवेश का प्रयास करने वालों को निर्धारित रास्ते से आगे बढ़ाने को कहा गया.

संवेदनशील पॉइंट पर पुलिस रहेगी अलर्ट

एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि अंतिम दिन तक सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान पूरी तरह अलर्ट रहें. महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की दोबारा जांच करने को भी कहा गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola