कार को टक्कर मार हाईवे पर पलटा मछली लदा पिकअप, सड़क पर बिखरी 10 क्विंटल मछली

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बिखरी मछलियां | Prabhat Khabar Network

गोविंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटा. 10 क्विंटल मछली सड़क पर बिखरी, कार भी क्षतिग्रस्त. कोई हताहत नहीं.

विज्ञापन

दलाही : गोविंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर हेमंतपुर गांव के पास तेज रफ्तार मछली लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में आगे चल रही कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मछली लदा पिकआप वेन पलटा | Prabhat Khabar Network
मछली लदा पिकआप वेन पलटा | Prabhat Khabar Network

ओडिशा से फरक्का जा रही थी 10 क्विंटल मछली

पिकअप वैन ओडिशा से करीब 10 क्विंटल मछली की 43 पेटियां लेकर पश्चिम बंगाल के फरक्का जा रहा था. हेमंतपुर के पास तीव्र मोड़ पर चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा. चालक सह मालिक फिरोज खान के अनुसार, जल्दबाजी में आगे चल रही कार को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद वैन सड़क पर पलट गया.

मछली लदा पिकआप वेन पलटा | Prabhat Khabar Network
मछली लदा पिकआप वेन पलटा | Prabhat Khabar Network

सड़क पर बिखरी मछलियां, जुटी भीड़

वैन के पलटते ही मछलियों की पेटियां टूट गयीं और काफी मात्रा में मछलियां सड़क पर बिखर गयीं. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गये. हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola