रानीश्वर हटिया में जेबकतरों का खेल! सब्जी खरीदते रह गए लोग, भीड़ में दो मोबाइल साफ

Updated:
विज्ञापन

AI-generated प्रतीकात्मक तस्वीर

रानीश्वर की साप्ताहिक हटिया में भीड़ के बीच दो लोगों के मोबाइल चोरी हो गए. यह घटना सब्जी खरीदते समय हुई. पहले भी ऐसी चोरियां हो चुकी हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

रानीश्वर : साप्ताहिक हटिया की भीड़ में रविवार को दो लोगों के मोबाइल फोन पाकेट से चोरी होने का मामला सामने आया. घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने रानीश्वर थाना में आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार रानीश्वर के साप्ताहिक हटिया में सब्जी खरीदने गये रघुनाथपुर मोड़ निवासी भैरव दत्त और बड़ा कामती गांव निवासी फणी दलुई के मोबाइल फोन चोरी हो गये. भीड़भाड़ के बीच दोनों के पाकेट से मोबाइल निकाल लिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
रानीश्वर थाना
रानीश्वर थाना

पहले भी सामने आ चुकी हैं मोबाइल चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार रानीश्वर हटिया से इसके पहले भी कई बार मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाएं घट चुकी हैं. भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मौके का फायदा उठाकर मोबाइल चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं.

पश्चिम बंगाल से भी पहुंचते हैं लोग

रानीश्वर के साप्ताहिक हटिया में क्षेत्र के अलावा पश्चिम बंगाल से भी काफी संख्या में लोग सामान बेचने और खरीदने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में हटिया में भीड़ बढ़ने के साथ मोबाइल चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola