‘सुदिव्य सोनू का यूं अचानक चले जाना बेहद पीड़ादायक’... लुईस मरांडी ने जताया गहरा शोक

Updated:
विज्ञापन

डॉ लुईस मरांडी | Prabhat Khabar Network

जामा की झामुमो विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने इसे व्यक्तिगत क्षति और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

विज्ञापन

दुमका : पूर्व मंत्री एवं जामा की झामुमो विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने निधन को अत्यंत दुखद और व्यक्तिगत क्षति बताया. सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सुबह की शुरुआत बेहद दुखद खबर के साथ हुई. साथी मंत्री रहे सुदिव्य सोनू अब हमारे बीच नहीं हैं, इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सहज स्वभाव और जनसेवा को किया याद

डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि सुदिव्य सोनू का अचानक चले जाना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक है. उनके सहज स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा. सार्वजनिक जीवन में उन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनायी थी. उनके साथ बिताये समय और आत्मीय व्यवहार की स्मृतियां हमेशा साथ रहेंगी.

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति

उन्होंने कहा कि किसी मार्गदर्शक, अभिभावक और सहकर्मी का इस तरह अचानक चले जाना बेहद दुखद है. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है.

शोकाकुल परिवार के प्रति जतायी संवेदना

डॉ. लुईस मरांडी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दुख सहने की शक्ति देने की कामना की. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola