भादो उत्सव को लेकर सजा राणी सती मंदिर, 10-11 सितंबर को गूंजेंगे भजन-कीर्तन

Updated:
विज्ञापन

श्री राणी सती दादी मंदिर में दादी का दरबार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका के राणी सती मंदिर में 10 और 11 सितंबर को श्री राणी सती दादी का भादो उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. उत्सव में अखंड ज्योति प्रज्वलन, भव्य भजन-कीर्तन और मंगला आरती का आयोजन होगा. भक्तजनों के लिए खास सजावट और सुविधाएँ तैयार की जा रही हैं.

विज्ञापन

दुमका : शहर के भागलपुर रोड स्थित राणी सती मंदिर में श्री राणी सती दादी का दो दिवसीय भादो उत्सव 10 और 11 सितंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा. उत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन एवं आयोजन समिति की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

विज्ञापन

अखंड ज्योति के साथ शुरू होगा उत्सव

गुरुवार की शाम अखंड ज्योति प्रज्वलित कर श्री राणी सती दादी का विधिवत पूजन किया जाएगा. इसके बाद भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. दुमका के अलावा बाहर से आने वाले कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे. भक्ति गीतों और भजनों से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय रहेगा.

दूसरे दिन होगी मंगला आरती

उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मंगला आरती का आयोजन किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मंगला आरती के साथ श्रद्धालु दादी के दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद लेंगे.

आयोजन को लेकर मंदिर परिसर की विशेष सजावट की जा रही है. समिति की ओर से दर्शन, पूजा-अर्चना एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भादो उत्सव में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. उत्सव को लेकर दादी भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola