पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने आये युवक को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, पिस्तौल बरामद

Updated:
विज्ञापन

जयपाल राउत उर्फ शिशुपाल राउत ने बताया कि उनका निजी अस्पताल निर्माण का कार्य चल रहा है. पकड़े गये युवक दो-तीन दिनों से उनके कर्मी संजय चालक से पांच लाख रुपये रंगदारी देने की मांग कर रहे

विज्ञापन

दुमका नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआडंगाल मोहल्ले में शनिवार की शाम रंगदारी मांगने आए एक युवक को स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये युवक के पास से पिस्टल भी बरामद होने की सूचना है. जयपाल राउत उर्फ शिशुपाल राउत ने बताया कि उनका निजी अस्पताल निर्माण का कार्य चल रहा है. पकड़े गये युवक दो-तीन दिनों से उनके कर्मी संजय चालक से पांच लाख रुपये रंगदारी देने की मांग कर रहे थे. लेकिन किसी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया. शनिवार की शाम बाइक सवार दो युवक शिशुपाल राउत के घर पहुंचे. गाली-गलौज करते हुए गेट खोलकर घर में प्रवेश किया और ₹500000 देने की मांग की. शिशुपाल राउत के शोर मचाने पर कर्मी और स्थानीय लोग जुट गये. भाग रहे एक युवक को लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक विपिन यादव जरूवाडीह मोहल्ले का रहने वाला है. वहीं, लोगों की भीड़ देखकर दूसरा युवक मौके से फरार हो गया. पकड़े गये युवक को लोगों ने बंधक बनाकर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ कर थाना ले आयी. मामले में प्राथमिक की दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. फरार युवक की तलाश जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola