अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन का विजया मिलन 1 नवंबर को, बुजुर्ग होंगे सम्मानित और बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन दुमका ने विजया मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस आयोजन में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा. संगठन ने महिला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठों के गठन का भी फैसला लिया है.

विज्ञापन

दुमका. अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन दुमका की बैठक रविवार को श्रीरामपाड़ा स्थित केबी वाटिका के समीप संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार घोष के आवास पर हुई. बैठक में 1 नवंबर को विजया मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. समारोह में बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, वहीं समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा

बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई. संगठन की महिला प्रकोष्ठ और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ गठित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही.

समाज की प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर

सदस्यों ने कहा कि विजया मिलन समारोह के माध्यम से समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलेगा. बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को मंच देने तथा बुजुर्गों के सम्मान से नई पीढ़ी को समाज की परंपराओं और वरिष्ठजनों के अनुभवों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

ये रहे मौजूद

बैठक में संरक्षक अजय कुमार दास, संजय कुमार घोष, संजीव कुमार दास, अधिवक्ता संजीव कुमार दास पुपू, अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार घोष, महासचिव उत्तम कुमार दास, गुड्डू, कोषाध्यक्ष गोपाल चंद्र सिन्हा, मनोरंजन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे.घोष, उज्ज्वल कुमार दत्ता, ध्रुव कुमार घोष, प्रवीण रंजन दास, रितेश मजूमदार, दिलीप कुमार दत्ता, प्रतुल रंजन दास, जितेंद्र कुमार दत्ता, सीमा कुमारी, आदित्य राज आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola