राधा अष्टमी पर बासुकिनाथ में 45 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर चढ़ाया जल

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ में कांवरियों की कतार और बाबा की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राधा अष्टमी के पावन अवसर पर बासुकिनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. करीब 45 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर पुण्य लाभ कमाया. बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा धाम गूंज उठा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार को राधा अष्टमी के अवसर पर बासुकिनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अहले सुबह मंदिर का पट खुलने के बाद पुरोहितों ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार करीब 45 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण किया. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद करीब चार बजे गर्भगृह में श्रद्धालुओं के जलार्पण का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा.

विज्ञापन
बासुकिनाथ में कांवरियों की कतार और बाबा की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ में कांवरियों की कतार और बाबा की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

बोल बम और हर-हर महादेव से गूंजा धाम

उत्तरवाहिणी गंगाजी से जल उठाकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बासुकिनाथ पहुंचे. शिवगंगा में स्नान के बाद हाथों में गंगाजल लेकर बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए कांवरिये मंदिर की ओर बढ़ते रहे. जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा.

श्रद्धालुओं ने बाबा के शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत, फूल, फल, शहद, दूध और दही अर्पित कर पूजा-अर्चना की.

बासुकिनाथ में कांवरियों की कतार और बाबा की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ में कांवरियों की कतार और बाबा की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

शिवगंगा पीड़ तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

श्रद्धालुओं की कतार संस्कार मंडप, फलाहारी धर्मशाला और क्यू कॉम्पलेक्स होते हुए शिवगंगा पीड़ तक पहुंच गयी. मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट और मेला क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही.

अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने कतार को व्यवस्थित रखते हुए श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से गर्भगृह तक पहुंचाया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने षोडशोपचार विधि से बाबा की पूजा-अर्चना करायी. कई भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराये और स्पर्श पूजा कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि व मंगलकामना की.

बासुकिनाथ में कांवरियों की कतार और बाबा की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ में कांवरियों की कतार और बाबा की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

300 रुपये के टोकन पर शीघ्रदर्शनम

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था भी रही. भक्तों ने 300 रुपये का टोकन लेकर बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक किया. मंदिर और मेला क्षेत्र में अधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती रही. सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन और जलार्पण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola