रंगाई कार्य के दौरान सीढ़ी से गिरकर पेंटर की मौत, ठेकेदार पर लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

वन विभाग परिसर स्थित भवन में रंगाई का काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर पेंटर की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी ने ठेकेदार पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

दुमका नगर. शहर के बंदरजोड़ी स्थित वन विभाग परिसर स्थित भवन में रंगाई का काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर पेंटर की मौत हो गयी. मृतक मो सरवर आलम (46) जरुवाडीह मोहल्ले का रहनेवाला था. मृतक की पत्नी शहनाज खातून ने गणेश नाम के ठेकेदार पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने और गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम कराने का आरोप लगाया है. मृतक की पत्नी ने बताया गणेश शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे सिंधी चौक में रंगाई का काम करने के लिए घर से ले गया था. 11 बजे सूचना मिली कि बंदरजोड़ी में काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सहयोगियों की मदद से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतक तीन बच्चों का पिता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola