बाहर काम से लौटने के बाद नहीं पहुंचा घर, सुबह नहर में मिला शव
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव. | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर के कुकड़ीभाषा गांव के पास नहर में 42 वर्षीय हरिधन हेम्ब्रम का शव मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.
रानीश्वर: कुकड़ीभाषा गांव के समीप नहर के पानी में तैरता हुआ शव मिला. शव की पहचान इसी थाना क्षेत्र के बोड़ाबाथान गांव निवासी हरिधन हेम्ब्रम (42) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.
बाहर काम से लौट रहा था मृतक
थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक गांव के ही छह अन्य युवकों के साथ बाहर काम से लौट रहा था. इसी दौरान वह घर नहीं पहुंचकर बोराडंगाल हटिया पहुंचा था.
बताया गया कि मृतक के दो-तीन साथी पहले ही घर पहुंच गये थे. इसके बाद मृतक रात में कहां था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी.
सुबह नहर में मिला शव
सुबह नहर के पानी में शव तैरता हुआ पाया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.
हरिधन हेम्ब्रम के परिवार में पत्नी, मां और एक बच्चा है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए